आज मनाएं झंडा दिवस
मेरठ। जिलाधिकारी ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी विभागों, संस्थाओं तथा नागरिकों से कहा है कि वह झंडा दिवस पर अधिक से अधिक दान देकर योगदान प्रदान करें।