मेरठ। शोहदाए करबला की याद में आज बुधवार रात आठ बजे शास्त्रीनगर सेक्टर-4 स्थित शाहजलाल हॉल में मजलिस होगी। जिसमें ख्यातिप्राप्त शिया आलिम मौलाना सैय्यद कल्बे रूशैद रिजवी शोहदाए करबला की रोशनी में खिताब करेंगे। मजलिस के आयोजक अली हैदर रिजवी ने बताया कि इस अवसर पर करबला (इराक) से आए परचम की जियारत होगी। मजलिस के बाद अली फातमा मंजिल से अलम-ए-मुबारक और शबीहे जुलजुनाह बरामद होगा। जिसमें स्थानीय एवं शहर क्षेत्र की अंजुमनों के सोगवार शोहदाए करबला की याद में नौहेख्वानी व मातम करेंगे। हैदर अब्बास रिजवी के मुताबिक मजलिस एवं कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें बड़ी संख्या में हुसैनी सोगवार शिरकत करेंगे।