मतदाता सूची से नाम गायब पर बेचैनी
मेरठ। निकाय चुनाव का पहले चरण का चुनाव इसी माह की 22 तारीख को होगा। वहीं जिन वार्डों में निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम गायब है उनमें बेचैनी है। अहमद नगर, श्याम नगर के मो. हारून अंसारी व लियाकत ने बताया कि एक दर्जन से भी अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं है। निर्वाचन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि जिन लोगों के नाम सूची में नहीं है उनके नाम मतदान से पहले सूची में दर्ज कराएं।