बिनौली में तीन मवेशी चोरी
बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव निवासी सुभाष पुत्र खेमचंद ने दी तहरीर में कहा बुधवार की रात में चोर उसके मकान की दीवार तोड़कर वहां बंधी एक दुधारू भैंस, भैंसा और एक बछिया चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर जब गांव के जंगल मेें कांबिग की तो बछिया तो मिल गई, लेकिन अन्य मवेशियों का कहीं पता नहीं चला।