मीना की बरामदगी को सीएम से लगाएगा परिवार गुहार
बागपत। हरिद्वार से बुग्गी खिंचकर लाने वाली मीना का पांच दिन पहले हरिद्वार में अपहरण हो गया। वह अपनी भतीजी खैरूना को तलाश करने के लिए अपने पिता सलमू के साथ घोड़ा बुग्गी से गई थी। उसके अपहरण की शिकायत पुलिस अफसरों से की गई। आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। सलमू का कहना है कि बागपत प्रशासन भी उसकी मद्द नहीं कर रहा है। वह अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार सीएम योगी आदित्य नाथ से लगाएगा। उसने बताया कि खैरूना को हरिद्वार में तीन-चार युवक परेशान करते थे। उसने उनकी पुलिस से शिकायत कर दी थी। उन लोगों ने ही उसकी बेटी का अपहरण किया है। उनकी तो हरिद्वार में बची मुश्किल से जान बची है। उनकी घोड़ा बुग्गी पहाड़ी से भी गिर गई थी।