आज लगेगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
मेरठ। दयाल फर्टिलाइजर्स ग्रुप, कल्याणं करोति मेरठ एवं जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शुक्रवार को दयाल अस्पताल गगोल मोड़ परतापुर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण एवं जांच सुबह साढ़े नौ से दोपहर एक बजे तक होगी। शिविर में नेत्र जांच, इलाज, मोतियाबिंद का लैंस युक्त निशुल्क ऑपरेशन, चश्मे के लिए जांच, दवाइयां, भोजन और रहने का निशुल्क प्रबंध, नेत्र शिविर से अस्पताल लाने व वापस छोड़ने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी।