भक्तों को सृष्टि की रचना के बारे में बताया
कंकरखेड़ा। दांतल रोड स्थित इशिका फार्म हाउस में चल रही आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन से आए कथा वाचक आचार्य पं. महेश मिश्र जी ने भक्तों को सृष्टि की रचना के बारे में बताया। साथ ही ध्रुव चरित्र, अजामिल चरित्र, गंगा अवतरण, नरसिंह हरण्यकश्यप आदि की कथा विस्तार पूर्वक सुनाई। कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, ठा. ओपी सिंह, ठा. किरन पाल सिंह, सतवीर सिंह, सचिन गुप्ता, अंकुर गुप्ता, गणेश अग्रवाल, सीता देवी, मदन गोपाल गुप्ता, पं. सुधाकर आदि मौजूद रहे।