आप ने निकाय चुनाव को लेकर की समीक्षा
बागपत। आम आदमी की बैठक पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक सोमेंद्र ढाका के आवास पर कराई । चुनाव प्रभारी रिकेंश त्यागी की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की । सोमेंद्र ढाका ने कहा सड़कों की बेहद खराब हालत है। सरकार का कोई ध्यान नहीं है। प्रभारी मंत्री उल्टे-सीधे बयान देते है। आम आदमी पार्टी आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। जिला संयोजक ओमबीर सिंह, पिलाना ब्लॉक संयोजक सुरजीत सिंह ढाका, मनीष तोमर, रवि शर्मा, मांगेराम, संदीप विश्वकर्मा, दीपक, आकाश, राजकुमार, राजकुमार धामा, जगन पाल सिंह, संजीव, खलील अहमद, संजीव, नौशाद अली, संसार, राजू सैनी, महेंद्र सिंह, नीरज जैन, संजय डीलर आदि रहे।