शपथ ग्रहण समारोह में सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। उप्र राज्य व्यापार कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जनपद बागपत इकाई के मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सेलकराम चौधरी अंौर देशपाल सिंह के प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति राज्य कर अधिकारी के पद पर होने पर सम्मानित किया। एसोसिएशन का समारोह सांरग विवाह मंडप में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर एसके गुप्ता रहे। इस मौके पर कर्मचारियों की समस्याओं पर भी मंथन किया।