मेरठ। रेलवे रोड स्थित देवनागरी इंटर कालेज में 72 यूपी बटालियन एनसीसी कै डेट और यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह ने किया। टीएसआई सलीम ने कैडेट्स को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। रैली का नेतृत्व कर रहे मेजर सुनील शर्मा ने हेलमेट का प्रयोग करने और ट्रिपल राइडिंग न करने की सलाह दी। इस मौके पर कैडेट सोनू, गुड्डू ,अमन, अंकुश, अभिजीत, अनुज सिद्धार्थ, रोहित, शुभम आदि का सहयोग रहा।