जेल ड्यूटी से परेशान है होमगार्ड
बागपत। होमगार्ड कुलदीप, विपिन, सतेंद्र ने कमांडेंट होमगार्ड बागपत को दिए शिकायत पत्र में बताया उनकी मार्च माह से जेल पर ड्यूटी लगी हुई है। वहां पर न पानी की सुविधा है और ही विद्युत की। इससे वे बीमार हो रहे हैं। उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वहां से ड्यूटी हटवाने की मांग की है।