मेरठ। भूगर्भ जल सप्ताह के अंतर्गत आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट में मंगलवार को निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भूगर्भ जल संरक्षण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कक्षा दस की छात्रा तान्या प्रथम, दीपा द्वितीय एवं आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में निकिता ने प्रथम, स्वालेहा ने द्वितीय एवं शिवानी ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में छात्रा जैनब प्रथम, शबनूर द्वितीय एवं कुमकुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में शिवानी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व अर्शी तृतीय स्थान पर रहीं। रेनू यादव एवं अध्यापिकाओं ने जल संरक्षण पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। व्यवस्था में कल्पना सहाय एवं अल्पना सिंह का योगदान रहा।