चार घंटे गुल रहेगी केसरगंज क्षेत्र की बत्ती
मेरठ। मेंटेनेंस के चलते सोमवार को केसरगंज फीडर की बत्ती चार घंटे बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता प्रथम एके वर्मा बताया कि केसरगंज फीडर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक पोल को लगाया जाना है। इसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते केसरगंज, पूर्वा फैयाज अली और मेहताब क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।