- सेना की भर्ती में शामिल होने पहुंच रहे हैं युवक
- बागपत और नोएडा की बसों में रही भारी भीड़
मेरठ। सेना की भर्ती में शामिल होने आ रहे युवकों की भारी भीड़ रोडवेज पर भारी पड़ रही है। रविवार को बागपत और गौतमबुद्ध नगर जनपद के युवाओं की भर्ती थी। दोनों जिलों के हजारों अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे थे। शाम को घर वापसी के लिए हजारों युवा भैसाली और सोहराबगेट डिपो पर पहुंचे। बसे कम पड़ने पर युवाओें ने बसों की छत पर भी कब्जा कर लिया। इससे आम यात्रियों को सफर करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा भीड़ बड़ौत और नोएडा जाने वाली बसों में रही। शताब्दीनगर से बस अड्डों पर पहुंचने वाले टैंपो और थ्री व्हीलर भी फुल रहे।