फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 13 दिवसीय प्रभात फेरी का शुभांरभ

Sat, 25 Oct 2025 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। श्रीरामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट लालकुर्ती की ओर से 13 दिवसीय प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार सुबह पांच बजे मंदिर परिसर में पूजन के साथ शंखनाद किया। पुजारी पंडित सुधीर मित्रा ने पूजा संपन्न करके प्रभात फेरी को रवाना किया। पंडित अंबुज मित्रा ने स्वास्तिक पाठ कर झंडा भक्त रोहताश को सौंपा। गणेश वंदना के बाद कमलेश आर्य, कविता मारवाह, शकुंतला ठाकुर और सुभाष राजपूत ने भक्ति गीतों से वातावरण को गुंजायमान किया। प्रभात फेरी के दौरान मुकेश कुमार, सुनील सहगल, अशोक राजपाल और जेके मेनन सहित कई श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि रविवार को प्रभात फेरी हंडिया मोहल्ला, सिविल लाइन और अग्रसेन कॉलोनी के क्षेत्रों में जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें