मेरठ----दौराला हाईवे से जाती 125 फिट लंबी तिरंगा कांवड़
- फोटो : LAWARD
दौराला। हाईवे पर दौराला के पास रविवार शाम 125 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ देखने के लिए लोगों की भीड़ आ गई है। तिरंगा कांवड़ को लोगों ने सैल्यूट किया और डीजे की धुनों पर देश भक्ति गीतों पर कांवड़ियों ने नृत्य किया। करीब 60 कांवड़ियों का भिक्कनपुर निवासी राकेश जत्थे के साथ हरिद्वार से तिरंगा कांवड़ लेकर शिवालय की और बढ़ रहा है। जत्थे में शामिल कांवड़िया राकेश बताते है कि उनके जत्थे का तिरंगा कांवड़ लाने का उद्देश्य देश की रक्षा में शहीद वीर सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।