बागपत। सरूरपुर कलां गांव में गन्ने की पर्चियां न आने से किसानों के सामने परेशानी हो गई है। गन्ना तौल एक दिन चलकर दो दिन बंद रहती है। हजारों क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। धीरे-धीरे गर्मी भी बढ़ती जा रही है। गेहूं की कटाई का भी समय आ गया है। किसान सुभाष नैन, ओमपाल, ओमप्रकाश, जितेंद्र, सचिन, प्रदीप ने गन्ना पर्चियां जारी करने और नियमित गन्ना तौल कराने की मांग की है।