अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र ने नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ पंकज गुप्ता ने दीप जलाकर किया। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि शिविर में डॉक्टर दीपक शर्मा ने 114 व्यक्तियों के नेत्रों की जांच की और 48 को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इसमें दीपक गोयल, डॉ. रामलाल, अंकित जिंदल, विभोर जिंदल, मनोज गुप्ता, राकेश सभासद का सहयोग रहा।