दौराला से गाजियाबाद का युवक लापता
दौराला (मेरठ)। दौराला में एक व्यापारी से कैश लेने आया एक कंपनी का कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कर्मचारी के घर नही लौटने पर मंगलवार को परिजनों ने दौराला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। गाजियाबाद के सुभाष नगर निवासी संजय कुमार पानीपत की एक कंपनी में काम करता है। बताया गया है कि सोमवार को वह दौराला में एक व्यापारी से कंपनी के 75 हजार रुपये लेने आया था। यहां से रुपये लेकर वह गाजियाबाद के चला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने दौराला थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।