फाइनल में पहुंची रॉकस्टार की टीम
मोदीपुरम। जीबीआईटी चैंपियन ट्रॉफी त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच डायरेक्टर इलेवन एवं किंग स्टार के बीच हुआ। इसमें किंग स्टार ने 17 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि डायरेक्टर इलेवन की ओर से तीन विकेट एवं 17 रन बनाने वाले परवेज चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच डायरेक्टर इलेवन एवं रॉक स्टार बीटेक के बीच खेला गया। रॉक स्टार की टीम ने डायरेक्टर इलेवन की टीम को 21 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में भी हार के बावजूद डायरेक्टर इलेवन की ओर से हैट्रिक के साथ कुल छह विकेट लेने वाले अजय राणा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायरिंग आकाश शर्मा एवं सुमनेश सुमन ने की। कमेंट्री अजय ने की। स्कोरर अंतिमा एवं दीपा रहीं। मैच शुरू होने से पहले डायरेक्टर शुएब अहमद ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।