सरधना। प्रगति बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी शनिवार को घोषित कर दी गई। जिसमें हेमचंद अध्यक्ष व वीरेंद्र सचिव आदि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। जिसमें हेमचंद जैन को अध्यक्ष व वीरेंद्र सैनी को सचिव चुना गया। इसके साथ प्रमोद प्रधान उपाध्यक्ष, मुकेश कौशिक सहसचिव, जियाउर्रहमान कोषाध्यक्ष, चंद्रपाल सामाजिक सचिव व संगीता रानी को पुस्तकालय मंत्री चुना गया। वहीं, सदस्यों में सुशील कुमार, कुलदीप शर्मा, अमित शर्मा, पंकज शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, निकुंज चौधरी व पवन शर्मा शामिल रहे।