अवसरों की समानता से सुनिश्चित होगी लैंगिक समानता
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता एवं जनसंचार महाविद्यालय में लैंगिक समानता विषय पर निबंध और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति और मुख्य अतिथि डॉ. एनके आहूजा, डीन छात्र कल्याण डॉ. प्रदीप राघव, अतिरिक्त डीन छात्र कल्याण इंजीनियर अर्चिता भटनागर ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में फाइन आर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पिंटू मिश्रा और आंतरिक निर्णायक प्रीति सिंह रहीं। डॉ. एनके आहूजा ने कहा कि लैंगिक समानता की बात करते हुए हम उभयलिंगियों और थर्ड जेंडर के लोगों को भूल जाते हैं। उनको भी मुख्यधारा में शामिल करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि लैंगिक समानता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मानव विकास के अवसरों समानता लाने की जरूरत है। कार्यक्रम की संयोजक प्राध्यापक गुंजन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम आगामी सप्ताह में आयोजित कार्यशाला में घोषित किया जाएगा। मंच संचालन शिकेब माजिद, विंदा चौधरी, महिमा संदीप तथा एस्थर लालछनछोई ने संयुक्त रूप से किया।