किसानों के गन्ने का नहीं किया जा रहा भुगतान
बागपत। किसान मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ मुनेश ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि मलकपुर मिल का ताला खुले एक माह बीत गया। चीनी की बिक्री की जा रही है, लेकिन किसानों के खाते में पैसा नहीं जा रहा है। उन्होंने डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की।