फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्तों की सेवा में दवाई कैम्प लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव भक्तों की सेवा में दवाई कैंप लगाया
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर चुंगी पर एकता हेल्थ केयर सोशल एजूकेशन सोसायटी के तत्वावधान में शिव भक्तों की सेवार्थ नि:शुल्क दवाइयों का कैंप लगाया गया। जिसमें हिंदू-मुस्लिम एकता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कैंप का आयोजन सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ. फुरकान मेवाती के दिश निर्देश पर जिलाध्यक्ष सुजाउद्दीन एवं शहर अध्यक्ष नईम सैफी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मौ.ताहिर, डा.फैज, डा.राजकुमार अग्रवाल, रवि प्रकाश, राजकुमार, मौ.समीर, अमजद कस्सार आदि का योगदान रहा। उधर एंटी करप्श्न मूवमेंट भारत मेरठ मंडल की ओर से जेल चुंगी चौराहे पर व्यापार संघ के तत्वावधान में कांवड़ियों की सेवा के लिये लिए नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. विशाल जैन ने शिव भक्तों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयों का वितरण किया। कैंप की व्यवस्था में संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें