आज होगी कैंट बोर्ड की मीटिंग
मेरठ। कैंट बोर्ड की सामान्य मीटिंग बृहस्पतिवार(आज) सुबह 11 बजे बोर्ड कार्यालय में होगी। नए सब एरिया कमांडर की यह दूसरी बोर्ड मीटिंग होगी। अधिकारियों के मुताबिक हर माह कैंड बोर्ड की सामान्य मीटिंग का प्रावधान रखा गया है। यह मीटिंग पहले 29 जून को होनी थी पर स्थागित कर दी गई। वहीं कैंट बोर्ड ने सिविल एरिया कमेटी की मीटिंग में तीन अहम प्रस्ताव पास करते हुए रक्षा मंत्रालय भेजने का प्रस्ताव पास किया है। इनमें कैंट एक्ट के मुताबिक लैंड पॉलिसी बदलने की मांग की गई है।