अरूण विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त
मेरठ। संगठन को मजबूत करने के लिए विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आदेशानुसार मेरठ मंडल प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मेरठ के एडवोकेट अरूण शर्मा को संगठन में विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर अधिवक्तागण एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।