पॉलिथीन बैन के प्रति किया जागरूक
मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा सोमवार को साकेत स्थित गोल मार्केट में पॉलिथीन बहिष्कार के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। क्लब के निदेशक आयुष, पीयूष गोयल ने व्यापारियों से पॉलिथीन बैन में सहयोग की बात कही। वहीं क्लब द्वारा स्टॉल लगाकर ईको फ्रेंडली बैग बांटे गए। उपस्थित व्यापारियों को पॉलिथीन प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। एसके शर्मा, विपुल सिंघल, अंकुश चौधरी, नितिन बंसल व कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे।