फर्जी पर्ची काउंटर की शिकायत
मेरठ। मेडिकल कालेज कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्यागी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कालेज के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा फर्जी पर्ची काउंटर खोलने की शिकायत की है। विपिन त्यागी ने पत्र में बताया कि उक्त कर्मचारी ने चिकित्सालय प्रांगण में अवैध रूप से एक कमरा बना दिया है, जिसमें उन्होंने फर्जी पर्ची काउंटर खोला हुआ है। इस मामले में कई बार शिकायत के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।