हिंदुस्तानी यूनिटी ने किया सम्मान समारोह
मेरठ। हिंदुस्तानी यूनिटी मिशन द्वारा सूरजकुंड, गांधीनगर स्थित धर्मशाला में समाजसेवी सम्मान समारोह एवं स्वच्छता पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता अश्वनी कौशिक ने की। मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल रहे वहीं विशिष्ट अतिथि नागेंद्र तोमर, विजय शर्मा व पूजा बंसल रहे। वक्ताओं ने स्वच्छता पर विचार प्रकट किए। वहीं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। हिंदुस्तानी यूनिटी मिशन ने पार्षदों के साथ मिलकर लोगों को स्वच्छता जागरूकता में सहयोग की बात कही। संचालन राजेश कुमार शर्मा व प्रशांत कौशिक ने किया। सुमित शर्मा, विनीत, साहिल ठाकुर, बबलू कश्यप, दीपक सैनी, मोहित सैनी, ऋषभ शर्मा, हनी, मोहित कौशिक, अनुज कौशिक, नीरज शर्मा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।