बागपत। नगर पालिका परिषद ने शहर के बाजारों में अंतिम दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बाजार में ठेले लगाने वाले लोगों के चालान किए। व्यापारियों के सामानों को जब्त किया। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि अभियान के तहत कई बाजारों में अतिक्रमण हटवाया गया। जिन व्यापारियों ने निर्धारित सीमा से सामान बाहर रखा हुआ था उसके बाद उसे जब्त किया गया। ठेले वालों के चालान कर अल्टीमेटम दिया बाजार में किसी भी कीमत पर ठेली नहीं लगने दी जाएगी। इसके लिए जो जगह निर्धारित की है वहीं पर ठेला लगा सकते है। उनके साथ सभी कर्मचारी मौजूद रहे।