मेरठ डिस्ट्रिक ने जीता मैच
मेरठ। भामाशाह मैदान पर चल रही फनगेज क्रिकेट लीग में बुधवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मेरठ डिस्ट्रिक व 3 एस क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मेरठ डिस्ट्रिक के कप्तान उमंग शर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवर में 179 रन बनाए। इसमें शिवम बंसल ने 10 चौके व एक छक्के की मदद से शानदार 100 रन बनाए। वहीं प्रशांत चौधरी ने 38 रन बनाए। ऋितिक ने चार व सनी भाटी ने तीन विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी 3 एस क्रिकेट की टीम 35.5 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई। सर्वाधिक रन लाखन सिंह ने 24 व सनी भाटी ने 23 रन बनाए। वहीं प्रशांत व शुभाशीष ने तीन- तीन विकेट लिए। मेरठ डिस्ट्रिक की टीम ने 35 रन से जीत दर्ज की।