आरवीसी के नए डीजी बने लेफ्टिनेंट जनरल वेंकटेश
मेरठ। कैंट स्थित रिमाउंट वेटनरी कोर सेंटर एंड कॉलेज में शनिवार को आरवीसी के नए डीजी लेफ्टिनेंट जनरल वेंकटेश के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आरवीसी के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल एजे सिंह रिटायर हो गए हैं। शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल वेंकटेश आरवीसी पहुंचे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली हेड क्वार्टर में कार्यभार ग्रहण किया। आरवीसी में उनके सम्मान में समारोह और बड़े खाने का आयोजन हुआ। डीजी ने कई यूनिटों का दौरा किया। मेरठ छावनी में स्थित रिमाउंट वेटनरी कॉर्प्स के ट्रेंड डॉग्स चीते जैसी फुर्ती रखते हैं। आरवीसी में जहां पहले जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर जैसी नस्लों को ट्रेंड किया जाता था वहीं, अब भारतीय नस्ल के देशी कुत्तों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा आरवीसी में घोड़ों को तैयार करने के साथ ही स्पोर्ट्स के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाता है।