फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकरे के 28 वें जन्मदिवस वा 28 शिव सैनिकों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
28 शिव सैनिकों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

मेरठ। शिवसेना युवा इकाई ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रमुख आदित्य ठाकरे के 28 वें जन्मदिवस के अवसर पर केएमसी अस्पताल बागपत रोड पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के 28 युवा शिव सैनिकों द्वारा रक्तदान किया गया वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने 28 किलो लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया। प्रदेश महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के कार्य करने की शैली में समाज हित ही सर्वोहित है। इसलिए मेरठ के शिव सैनिकों ने उनके जन्मदिवस के मौके पर पार्टी के 28 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके समाज हित का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि आदित्य ठाकरे का कहना है कि सभी शिव सैनिकों को 80 प्रतिशत समाज सेवा और समाज सेवा की अड़चनों को हटाने के लिए ही 20 प्रतिशत राजनीति करनी चाहिए। शिविर के आयोजन में युवा सेना के जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य व महानगर अध्यक्ष प्रशांत त्यागी सहित पार्टी कार्यकर्ता राजू शर्मा, कपिल कुमार, सुमित राजपूत, जितेंद्र सोम, मनोज गोस्वामी, पवन कुमार, सचिन, अनुज चौधरी, शैलेन्द्र तोमर, नीरज शर्मा, धर्मवीर सिंह, योगेश कौशिक, महेंद्र सिंह, आकाश सक्सेना, राजेंद्र, देव अग्रवाल, गौरव पांडेय, सुरेंद्र प्रधान, विनोद गुप्ता, तेजस चौहान, सुनील दत्त सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें