अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों का देरी से चलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मंगलवार को दिल्ली से हरिद्वार 54475 तीन घंटे, दिल्ली से सहारनपुर 51911 एक घंटा, शामली से दिल्ली जाने वाली 54060 चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक सन्नी देवल ने बताया कि ऊपर से ही ट्रेन देरी से आ रही है। कारण का नहीं पता है।