फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग विज्ञान संस्थान ने लगाया रोग निवारण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सात दिवसीय योग शिविर लगाएगा योग विज्ञान संस्थान
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला इकाई द्वारा कालंदी कॉलोनी पार्क गुरुद्वारा टीपीनगर में रोग निवारण शिविर लगाया जाएगा। शिविर 12 जून से 18 जून तक चलेगा। सात दिवसीय शिविर सुबह 4:45 बजे से 6:45 बजे तक चलेगा। शिविर में मोटापा, मधुमेह, कोलेस्ट्रोल, जोड़ों के दर्द, डिस्क स्लिप, माइग्रेन आदि रोगों को योग के माध्यम से दूर करने का तरीका बताया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सरस्वती लोक के टंकी वाले पार्क में होगा। 10 जून को सुबह छह से सात बजे तक इसी स्थल पर योग का अभ्यास होगा। जिला मंत्री महेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि शिविर के लिए पंजीयन करा सकते हैं। शंभूनगर ध्यानकेंद्र के उपाध्यक्ष प्रेम माहेश्वरी ने बताया कि पश्चिमी जिले की ओर से प्रतिदिन 20 केंद्र चलाए जा रहे है और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संस्थान की ओर से प्रत्येक योग साधना केंद्र और योग कक्षाओं का समय भी बढ़ाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जा रहा है जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें