मेरठ। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जुर्रानपुर में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। चौपाल में लोगों ने विधायक और अधिकारियों के सामने समस्या रखी। विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नोडल अधिकारी अरविंद कुमार शुक्ला, बीडीओ हरिशंकर शर्मा, एसडीओ विद्युत इमरान खान, लेखपाल राज किशोर त्यागी, एडीओ कृषि अनिल त्यागी, स्वास्थ्य विभाग से राकेश कुमार, शिक्षा विभाग से मदन मोहन भारद्वाज, माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भड़ाना, अमरीश चपराना, अंकित भड़ाना, रोबिन भड़ाना, प्रदीप चपराना, रोहित डोयला, अमित भड़ाना, राजेंद्र नागर आदि मौजूद रहे।