फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतजलि के साथ मिलकर बीएसएनएल ने किया प्लान लांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसएनएल ने किया प्लान लांच
मेरठ। बाबा रामदेव की पतंजलि ब्रांड के साथ बीएसएनएल ने आकर्षक प्लान लांच किए हैं। जिसको लेकर बुधवार को तेजगढ़ी स्थित उप्र दूरसंचार परिमंडल कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें मुख्य महाप्रबंधक एचएस शर्मा ने बताया फिलहाल ये प्लान सिर्फ पतंजलि के स्टाफ के लोगों के लिए ही लांच हुआ है। जिसमें 144 रुपये में प्रतिदिन दो जीबी डाटा, 100 एसएमएस, फ्री पतंजलि पीआरबीटी मिलेंगे। जिसकी वैद्यता एक माह होगी। इसके अलावा 792 रुपये वाले प्लान की वैद्यता 180 दिन, 1584 रुपये वाले प्लान की वैद्यता 365 दिन, जिसमें सभी 144 रुपये वाले प्लान की तरह ही फायदे होंगे। जबकि पतंजलि स्वेदशी कार्ड के जरिए ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट देगा। जिसमें ग्राहकों को 2.5 लाख रुपये तक दुर्घटना इंश्योरेंस व पांच लाख रुपये तक लाइफ इश्योरेंस भी मिलेगा। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए बीएसएनएल की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें