चाहे जो मजबूरी हो, मांग हमारी पूरी हो
मेरठ। हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर रविवार को युवा सेवा सामाजिक संगठन की ओर से बच्चा पार्क चौराहे पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के राजन भोला ने कहा कि जब तक यहां बेंच की स्थापना नहीं हो जाती तब तक संगठन इसके लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने इस मुद्दे पर मेरठ के अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन उनके साथ कांधे से कांधा मिलाकर उनकी इस मुहिम में पूरी तरह शामिल है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच लेकर रहेंगे चाहे जो मजबूरी हो मांग हमारी पूरी हो। कार्यक्रम में हरिओम सोनकर, विवेक त्रिवेदी, रविंद्र, आकाश सोनकर, राजेंद्र, जीशान, नरेंद्र, शर्मा, जसबीर सिंह, मनीष, इमरान, कुशाष गोयल आदि रहे।
खास बातें:
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हुआ शपथ ग्रहण समारोह