डॉ. सुरेंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
मेरठ। संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन वीरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने शिवराम पुरम गोलाबड़ रोहटा रोड निवासी डॉ. सुरेंद्र सिंह को संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा, विनोद मोघा, कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, हरिकिशन आंबेडकर, मोहिउद्दीन गुडडु, मंजीत सिंह कोछड़, चमन सिंह आदि ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।