फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर से की अवैध कब्जों की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर से की अवैध कब्जों की शिकायत
विज्ञापन

मेरठ। महानगर की सड़कों पर दिन में भी स्ट्रीट लाइटों के जलने, अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण की शिकायत एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र सौंपकर की। उन्होंने बताया कि दिन के समय मार्गोँ पर लाइट जलने से राजस्व को नुकसान हो रहा है। चौधरी चरण सिंह विवि मार्ग व हापुड़ रोड पर लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर अतिक्रमण होने के कारण महानगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था ठप हो चुकी है। जिसको लेकर आम जनता परेशान हो रही है। अनुयोगीपुरम गढ़ रोड निवासी रामकुमार शर्मा ने मांग की है कि पथ प्रकाश के दुरुपयोग को तत्काल प्रभाव से रोककर जिम्मेदार कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें और अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण हटवाकर जनता की समस्या का निवारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें