फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने आधा दर्जन निर्माणों पर लगा दी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए ने लगाई आधा दर्जन स्थानों पर सील
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर सील लगाई। कई जगह पर विरोध हुआ। लेकिन पुलिस की सख्ती के बीच एमडीए ने अपना काम पूरा किया।
जोन ए में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ जोनल अधिकारी करन वीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने लिसाड़ी रोड स्थित मुर्सलीन के जनता धर्मकांटे को सील किया। इसे अनधिकृत रूप से बनाया गया था। इसके बाद टीम ने शारदा रोड पर विद्याभूषण शर्मा द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सील किया। साथ ही साईंपुरम में धर्मवीर दुग्गल द्वारा कराए गए अवैध निर्माण पर भी सील लगाई गई। नूरनगर में ऐरा गार्डेनिया में आरिफ सलमानी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को सील किया गया। यहीं पास ही द्वारिका पुरी में गेट नंबर दो के पास चल रहे अवैध निर्माण पर भी एमडीए टीम ने सील लगा दी। प्रताप विहार कालोनी में अंकित मित्तल द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण सील किए गए। इस मौके पर नोडल अधिकारी नीरज कुमार, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय, वेद प्रकाश अवस्थी, राजेश त्यागी, राकेश महलवाल, ओमप्रकाश, विनय, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें