मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव ने बताया कि छात्र आरव देशवाल, काजल, शगुन, प्राची शर्मा, शैली, यशदेव, अभय, अनुज, काजल, तनु जैन, अक्षय शर्मा ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत सदस्य रहीसूद्दीन, प्रधान राजीव कुमार, प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक ने अध्यापक सतीश कुमार, बालिस्टर शर्मा और सीमा छिल्लर को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता दयाचंद देशवाल ने की। इसमें संजीव कुमार, राजीव, सुनील जैन, आशा राम आदि उपस्थित रहे।