बागपत। उप कृषि निदेशक दफ्तर में कार्यरत अपर जिला कृषि उप कृषि निदेशक जय कंवर शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। इसमें उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, उप परियोजना निदेशक हरी सिंह, देवेंद्र, ब्रजभूषण शर्मा, प्रमेंद्र कुमार, कुलबीर ढाका, सुशील कुमार, संजीव तोमर प्रियंका खोखर, मोनू राणा आदि मौजूद रहे।