बागपत। सर्वजन समता पार्टी की बैठक निवाड़ा गांव में प्रदेशाध्यक्ष कुर्बान खान के आवास पर हुई। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश सैन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम प्रजापति ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। अपने दम पर चुनाव लड़ा जाएगा। संचालन कुर्बान खान ने किया। इसमें चौधरी हुक्म सिंह कश्यप, जयकुमार प्रजापति, शौकीन कश्यप, अजय कुमार, विक्की, गुरदीप सैन, राहुल, अमित राणा, सतपाल, राकेश, नरेंद्र आदि रहे।