फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती ट्रायल्स में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टेडियम में कुश्ती के ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने लगाए दांव
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कुश्ती ट्रायल्स में कई जिलों के पुरूष और महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया हरियाणा के भिवानी में आयोजित होने वाली शहीद भगत सिंह प्रतियोगिता के लिए की गई। खेल 21 मार्च को शुरू होंगे। जिसमें सभी भार वर्गों के लिए दो करोड़ रुपये प्राइज मनी रखी है। अलग-अलग भार वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को दस लाख, दूसरे नंबर के लिए पांच और तीसरे के लिए तीन लाख रुपये की प्राइज मनी रखी गई है। शनिवार को चयन प्रक्रिया में महिला एवं पुरूष वर्ग में दस खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें महिला वर्ग के 50 किग्रा. भार में इंदु चौधरी, 57 किग्रा. में इंदु तोमर, 62 किग्रा. में पूजा तोमर, 68 किग्रा. में दिव्या काकरान, 76 किग्रा. में अंशु तोमर का चुनाव किया गया। जबकि पुरूष वर्ग में 57 किग्रा. में संदीप तोमर, 65 किग्रा. में मनोज कुमार, 74 किग्रा. में सचिन राठी, 86 किग्रा. में अनुज राणा, 86 से ऊपर भार में कपिल धामा का चयन किया गया। महिला वर्ग के कोच जबर सिंह और पुरूष वर्ग के कोच धर्मेंद्र कुमार है। ट्रायल्स के दौरान भारतीय कुश्ती संघ सचिव सुरेश उपाध्याय, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर, कोच जबर सिंह सोम, रेफरी कृष्णपाल सिंह, रेफरी सलीम पहलवान, गजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, स्टेडियम कुश्ती कोच जयप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें