सीबीएसई परीक्षा में 46 बच्चे रहे अनुपस्थित
बागपत। सीबीएसई के जिला कोर्डिनेटर एमके गुप्ता ने बताया कि 10 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर हुआ। इसमें 3889 में से 3843 बच्चे उपस्थित रहे और 46 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा यूपी बोर्ड के औद्योगिक संगठन के पेपर में द्वितीय पाली में दो पंजीकृत सभी उपस्थित रहे। इसके अलावा संस्कृत की परीक्षा दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय में हुई। इसका डीआईओएस पीके मिश्रा ने निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्था ब्रजमोहन शर्मा ने प्रथम पाली में 101 में से 89 उपस्थित रहे और 12 अनुपस्थित रहे।