इस्लाम देता है अमन शांति का पैगाम
मेरठ। सीरत कमेटी कोटला की जानिब से घंटा घर पर आयोजित सीरत उन्नबी के सालाना जलसे में उलेमा ने कहा कि नेक जिंदगी गुजारने के लिए मुस्लिम समाज नबी हजरत मोहम्मद की सीरत पर पूरी तरह अमल करें। जलसे का आगाज कुरान-ए-करीम की तिलावत से हुआ। इसके बाद मौलाना अब्दुल रहमान की अध्यक्षता में हुए जलसे में दिल्ली से आए हजरत मौलाना मुफ्ती अकीलउर्रहमान और सिकंदराबाद के मौलाना हजरत मुफ्ती मौहम्मद अमजद साहब ने खिताब करते हुए कहा कि इस्लाम दहशतगर्दी के खिलाफ है वह अमन शांति का पैगाम देता है। जलसे की व्यवस्था में क्षेत्र के लोगों सहित कमेटी के मोहम्मद आजम, मौलाना जफर, सिराज, हाजी हाशिम, शाहिद आदि का सहयोग रहा।