मेरठ। नगर निगम के पूर्व पार्षद एडवोकेट अजय गुप्ता की शिकायत पर मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त से इस प्रकरण के अभिलेख तलब करने की सख्त हिदायत दी है।
शिकायत के अनुसार नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरा, चूना, मैलाथियान आदि की खरीद फरोख्त में गड़बड़ी की गई है। इस बाबत जांच अधिकारी अपर आयुक्त राधेश्याम मिश्रा को बनाया गया। लेकिन मांगने के बावजूद भी निगम अधिकारियों ने उन्हें संबंधित पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराई। आयुक्त डा. प्रभात कुमार ने इस बाबत नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान को पत्र लिखकर सख्त लहजे में हिदायत दी है कि वह 22 फरवरी तक संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध कराएं। यदि कोई पत्रावली गायब है तो आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। यदि 23 फरवरी तक यह पत्रावलियां नहीं मिलीं तो नगर आयुक्त के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्णय लेने की चेतावनी दी गई है।