मेरठ। डीएन डिग्री कालेज मेें सोमवार से दो दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुआत होगी। इसमें खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ कविता पाठ, आशुभाषण, मास्क एवं पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली और कोलाज के अलावा छात्र-छात्राएं खुद के बनाए गए चटपटे व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएंगे। डॉ. अनुराग शर्मा और डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे से खेल प्रतियोगिताओं से महोत्सव की शुरुआत होगी। मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।