फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एग्जाम काउंसलिंग सेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसलिंग सेशन में छात्रों को मिलेगी तनाव से मुक्ति
विज्ञापन

- छात्रों की समस्याओं से रू-ब-रू होंगे विशेषज्ञ, करेंगे समाधान
- 24 को अमर उजाला कार्यालय में होगा काउंसलिंग सेशन का आयोजन
मेरठ। बोर्ड परीक्षा के तनाव ने छात्रों की नींद उड़ा रखी है। बोर्ड परीक्षा का तनाव सिर्फ छात्र को ही नहीं अभिभावक को भी परेशान करता है। छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं मगर अच्छे अंक नहीं ला पाते। छात्रों के तनाव को दूर करने के लिए 24 जनवरी को मोहकमपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा। विशेषज्ञ छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। छात्र विशेषज्ञों की मदद से परीक्षा में तनाव दूर कर अच्छे अंक ला सकेंगे। काउंसलिंग में यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आइसीएसई बोर्ड के 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। काउंसलिंग सेशन में सीबीएसई की हेल्पलाइन काउंसलर डॉ. पूनम देवदत्त एवं मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा छात्रों की उलझन सुलझाएंगे। सेशन में भाग लेने के लिए विद्यार्थी 9897551109 नंबर पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें